Tuesday, 30 March 2010
जब तंत्र उखाड़े जाते हैं
तब शोर शराबा होता है
दस्तूर यही बतलाता है....
दस्तूर यही बतलाता है
के उठी हुई गर्दन ही अक्सर
कटती है मैदानों में
गर्दन जिनकी झुकी हुई हो
अक्सर आड़े आते हैं
जब तंत्र उखाड़े जाते हैं
जब झंडे गाड़े जाते हैं
दस्तूर यही बतलाता है
दस्तूर यही बतलाता है
के हाथ मिलाने से भी पहले
आँख मिलानी होती है
और आँखों में ही सारे सौदे
हो जाते हैं रोज़ यहाँ
रोज़ यहाँ मिटटी के नीचे
मुर्दे गाड़े जाते हैं
और बहुत बेशर्मी से फिर
हाथ भी झाडे जाते हैं...
हाथ में मिटटी रह जाये
तो पेपर गंदा होता है
इक बेजुबान सा ढांचा है
जो रोज़ निगलता है मुझको
मैं रोज जरा सा ढह जाता हूँ
ढाँचे से लड़ते लड़ते....
जब ढाँचे ढाने होते हैं
तब व्यूह सजाने होते हैं
तब चीज़ों को काफी
बारीकी से पढना होता है
तब करने से पहले
मंसूबों को गढ़ना होता है
तब फांसी पर सबसे आगे
आकर चढ़ना होता है
असेम्बली में घुस के फिर से
एक धमाका हो जाये
संसद में बस विस्फोटों से
सूत्र बिगाड़े जाते है
कानों पर से खामोशी के
परदे फाड़े जाते हैं
जब तंत्र उखाड़े जाते हैं
तब शोर शराबा होता है .
Sunday, 28 February 2010
Tuesday, 23 February 2010
दद्दा बड़े हैं हमसे
दुनिया चला रहे हैं
दद्दा का एक रुतबा है
लोगबाग कहते हैं...
दद्दा जहाँ पे चाहे मिसाइल डाल देंगे
टिगरिस कि एक छेद से चूहा निकाल देंगे
दद्दा के करिश्मे का अंदाज़ दूसरा है
तुम देखना के इक दिन ऐसा जरूर होगा
दद्दा हमारी डूबती नईया संभाल देंगे
दद्दा ने CTBT से हमको जोड़ डाला
दद्दा कि मेहरबानी हम खुद को बेच पाए ...
दद्दा के language में हर बच्चा बोलता है
दद्दा ने बैठ कर खुद
बदले हैं सब सिलेबस
दद्दा को सब पता है
किस किस को बदलना है
दद्दा का एक हाथ हमेशा है मेरे पीछे
और दुसरे से दद्दा अपनी खुजा रहे हैं
हम चिल्ला कर मिलते हैं
तब राजनीति के घाघ पशु सब पूँछ हिला कर मिलतें हैं
और
दुनिया भर के सूदखोर
दाओस में जाकर मिलते हैं ...
जब सरकारी बाबु दफ्तर में पिज्जा बर्गर खाते हैं
जब फर्स्ट क्लास और सेकंड क्लास को हम जायज़ ठहराते हैं
और महंगाई हमसे मिलने जब बुल डोजर पे आती है
तब असली मुद्दों पर कोई बात नहीं की जाती है
तब वो झोंके जाते हैं जिन पर रोटी के लाले हैं...
ये बेलगाम घोड़े बस्ती की जानिब किसने मोड़ दिए
ये जोर ज़बर के सब किस्से किस छोर पे जाकर मिलते हैं .
आओ लोहे को थोडा सा और तपा कर मिलते हैं
अपनी सारी कमज़ोरी से बाहर आकर मिलते हैं
हमने मिलकर कई अंधियारे
पत्थर से चमकाए हैं
हम उनके सब मंसूबों को फिर से पानी कर देंगे .
लड़ेंगे हर खुदा से
तुम्हें
कैसे भूल जायें
तुम मां रही हो मेरी...
तुम वो जमीं हो जिसपे
पूरा का पूरा सिस्टम
बोली लगा रहा है
कहतें हैं तेरे नीचे सोना दबा हुआ है
गेहूं कि फुनगियों पर
सोने की बालियाँ हैं
हम
भूख से तड़प कर
सोना उगा रहे हैं...
हम जानते हैं तेरी
मौजूदगी का मतलब
और
तुम भी यकीन मानो
जब तक के हम खड़े हैं
कोई नहीं है ऐसा
तुमको जो रौंद डाले.
हम अपने हाथ के
छालों से
तरकश को संभालेंगे
जहां पर उड़ रहे हो तुम
हवाओं से भी कुछ ऊपर
वो पूरा आसमान हम अपनी मुट्ठी में छुपा लेंगे
कभी उलझो नहीं हमसे
के हम
धरती पे रहते हैं
हमें जो झोंक रक्खा है यहाँ तुमने मशीनों में
तो फिर
धीरज धरो कुछ दिन
के अब
ऐसी भी क्या जल्दी
के सब बन्दूक तोपें
सब मिराजो मिग तुम्हारे
तान कर बैठे हो क्यूँ हमपे
कोई सौदा किया है....
या
कहीं पर
बेच कर आये हो तुम
ईमान को अपने
Thursday, 19 November 2009
शब्द
सब तर्क कुतर्क
ढले होंगे
हमने ख़ुद को सहलाने में
शब्दों से
तस्सल्ली ली होगी
हमने
ख़ुद को उलझाया है
शब्दों से फ़साने बुन बुन कर...
जो तुम समझो
वो हम समझें,
तो शब्द सही हो जाते हैं
शब्दों की मुकम्मल दुनियाँ में
इक और कोई
रहता है कहीं
जो मुझसे तुझमें जाता है
और तुमसे मुझमें आता है
इक चीज़ कोई
रहती है जिसे
हम देख नहीं पाते हैं कभी...
इक रोज़ कहीं तनहाई में
हम बूझ गए
तो बूझ गए.
वो चीज़
वो छोटी सी उघरण
इक शब्द का ख़ाली aura है
शब्दों की हकीक़त इतनी है
के हम तुम दोनों
सहमत हैं
इक शब्द उबलता है जब भी
इक अक्स उभरता है पहले
इक चीख कोई
बस ठीक वहीँ
पैरों पे खड़ी हो जाती है
इक शब्द का ख़ाली aura फिर
उस चीख से
भर भर जाता है
Sunday, 15 November 2009
ये सब ढाँचे हिल जायेंगे
उस रात की ये तैयारी है
दम साध के हम बैठे हैं मगर...
दम साध के बैठे हैं हम भी ।
इक रक्स अभी होते होते
इस वक्त का मतलब बो देगा
ये ज़ोर ज़बर के हर किस्से
इक रोज़ तो मानी खो देंगे
इक रोज़ तो दुनिया बदलेगी
मेरे जीतेजी सब होगा......
मेरी आंखों के आस पास .
ऐसा भी नहीं है के कोई
रफ़्तार अलग सी होती है
जब दौर बदल जाते हैं कहीं
चुटकी इक साथ बजाने पर
ऐसा भी नहीं है चुपके से
हम बुद्ध कहीं पर हो जायें
ऐसा भी नहीं है
सन्नाटा
कुछ और नहीं गहराएगा
ऐसा भी नहीं है बिन बोले
अल्फाज़ कभी खुशबू देंगे
ऐसा भी नहीं चरनेवाले
कुछ बीज कहीं पर बो देंगे ...
इक चीज पे ज़ोर लगाने से
ये सब ढाँचे हिल जायेंगे
कुछ और बढाओ रक्स अभी
कुछ और कुरेदो धरती को
वो रात जो हम पे भारी है
उस रात की ये तैयारी है .
ये शब्द कहाँ तक जाते हैं
मछुआरों से ऐयारों तक
ये शब्द कहाँ तक जाते हैं
ये सदियों की गहराई में
घुलते घुलते बदरंग जहन
थोड़ा सा नया समझौता है,
शब्दों की हिरासत जारी है
शब्दों पे खुला करते हैं कई
गुमनाम जगह के सब सांचे
शब्दों की मरम्मत के जरिये
हमने दुनिया को ढाला है
हमने अपने एहसास कई
शब्दों पे ख़रीदे बेचे हैं....
देखो बातों ही बातों में
हम दूर कहाँ तक आ निकले
ये तीन पाँच
ये sine cos
जाने कैसे बन जाते हैं
चलते चलते दो शख्श कभी
जब हौले से छुप जाते हैं
ये शब्द कहाँ तक जाते हैं
हम दोनों में जो एक है वो
हमने शब्दों में ढूँढा है
हम दोनों में जो नेक है वो
हमने शब्दों में ढूँढा है
इक चोर है जो रहता है यहीं
शब्दों की गली या नुक्कड़ पे
एक चीज कोई होती रहती है
शब्द जहाँ पर रहते हैं
सबकी साझा बोली की तरह
हँसते गाते चलते फिरते
हम एक अधूरी खोज लिए
निकले हैं न जाने किस जानिब
Friday, 17 July 2009
वो अफ़साने
किरदार वो
वक्त की गर्म शाही सियाही तले
अब भी जिंदा लहू से चमक्तें हैं जो
उनकी सब कोशिशों का सिला है ये लौ
इसकी मद्धम लगन
इसकी पुरजोर कोशिश सुलगते हुए
इतनी रौशन के
तुमसे और हमसे कई
काढ़ लाते हैं सिस्टम के अंधे कुएं से जरा हौसला....
के ये हौसला
उन दीवानों ने तोहफे में
भेजा हमें
रौशनी के लिए जो कहीं खोह में
जल गए लौ की मानिंद अपनी जगह
वो जगह अब भी jyaada ghana डर लिए
ghooma करता है झूठे कई सर लिए
जिनको waajib batlane के waaste
पहले khwabon के guchchhe uchhale गए
phoonk कर gaaon से सब nikale गए
जो jahan fit हुए jhat से dale गए
कुछ to ऊंचे bike boliyon की तरह
beringon में ghise goliyon की तरह
sabko peesa गया जिस तरह ये pise
rail की सब patariyaan बनी हर तरफ़
jinke hathon और hathon के chhale लिए
jinke bachche wahin मोड़ per सो गए
हार कर नींद से बिन niwale लिए
ये सड़क जिसकी taamir में ungliyaan
pattharon की तरह kooch डाली गयीं
ये patariyaan जो dam saadh कर थाम lein
rajdhani की bebaak raftaar को
इन patariyon से wabasta घर lut गए
भूख jinke daron पे rambhati रही
और tarakki की reil आती जाती रही
वो diwane जो bazaar में बिन bike
रौशनी के लिए chhatpatate रहे
उनकी
सब कोशिशों का सिला है ये लौ
Thursday, 16 July 2009
डर लगता है
जब खेल में लड़ना होता है , डर लगता है
जब यारों से तू तू मैं मैं हो जाती है
भीगी बच्ची फुटपाथ पे जब सो जाती है
जब एअरपोर्ट पे तीस रुपए के पानी से
उनके कुत्तों की प्यास बुझाई जाती है
जब परदे पर जूरी के आगे बर्लिन में
उस इक बच्चे पे फ़िल्म दिखाई जाती है
जब सीन सराहा जाए बंद थिएटर में
जब क्रेडिट पढ़ना होता है , डर लगता है
नंगे पाँव चलने वालों की बस्ती में
जब शीशे के baazaar sajaye jate हैं
जब मन्दिर मस्जिद gurudware के साथ साथ
ऑफिस केबिन में शीश नवाए जाते हैं
जब दाल भात भी थाली में कम जाता है
जब भीतर का सारा उछाल थम जाता है jab
shehjaade गद्दी पे बिठाये जाते हैं
जब भूख प्यास फर्जी बतलाये जाते हैं
जब की लड़ना है लटक रहे सब तालों से
टाटा बिरला और यम् कुबेर दिक्पालों से
जब शोर शराबा भीतर से हुंकार करे
जब असलाहों में दस्ताने बारूद भरें
जब भरी सभा में घोषित हो सम्मान कोई
जब अपना मुखिया बन जाए अनजान कोई
जब कदम ताल पे संगीनें उद्घोष करें
जब मरनेवालों पे जनता अफ़सोस करे
जब आम बजट से गुड गायब हो जाता है
अपने बूते से बाहर सब हो जाता है
जब सरकारी दफ्टर सब दल्ले हो जायें
जब अस्पताल पैसे के गल्ले हो जायें
जब इस्कूलों में बाप की दौलत पढ़ती हो
जब घर बिन बतलाये धाये जाते हैं
जब डर पाले और बढाये जाते हैं
जब पलते पलते और पालतू हो जायें
जब अपनी नजरों में ही फालतू हो जायें
जब सत्य ahinsaa और भरम के नारों से
जब ladnewalon को नकली hathiyaro से
lais kara के border पे thele जायें
जब cash के dum पे खेल सभी खेले जायें.......
Saturday, 13 June 2009
धोखा
अपनी बातों से मुक़र जाना
कोई सीखे
तो फ़िर तुमसे,
मेरे अल्लाह मेरे मौला .
कहा था
ये जमीं ,
बेहतर बनाऊंगा मैं जन्नत से .....
बिगड़ बैठी
तो कहते हो
कि मेरा बस नहीं चलता
Saturday, 16 May 2009
सन्नाटे का घूंघट खोलो
टक्कर लेने
मैं
बीच सड़क पर खौफ से लड़ कर
चीर के भीड़ का घेरा.......
मेरे भीतर की चीख को सुन के
दूर गगन पे
काँप उठा चन्दा सूरज का डेरा........
सतरंगी सपनो से जागो
हाथों से हाथों को जोडो
आंखों से अंगारे उगलो
मुक्के से दीवारें तोड़ो ........................................
........................................................................
ये आसमान के इर्द गिर्द
ये चाँद सितारों के
आजू बाजू
जलते बुझते जुगनू.........
ये चंद लोग
जो रोज़ फलक पर सुलगाते हैं फ़िर से एक सवेरा.....................
.......................................................................................
अंधियारों में आकर देखो
थोड़ा सा थर्रा कर देखो
बोलो बोलो भाई
जोर से बोलो
सन्नाटे का घूंघट खोलो ...................................
Monday, 27 April 2009
ghazal
फैसला जब भी सुनाया जाएगा
या तो अम्बर को छुपा लेंगे कहीं
या तो पत्थर को मनाया जाएगा
दीवार को गिरने की आदत है मगर
फिर से इंटों को सजाया जाएगा
अबके सीखेंगे सँभालने का हुनर
फिर मुक़द्दर आजमाया जाएगा
गर हुआ पैबंद बिस्तर में कही
ख्वाब को पहले बिछाया जाएगा
ghazal
अभी तो आसमां में एक दरिया भी बनाते हम
अब क्या सुनें तेरी के सहरा में नहीं कुछ भी
अगर अपनी गरज होती समंदर ढूँढ लाते हम
तुम्हारे ख़त में इतने फासलों का ज़िक्र था वरना
अगर थोडी जगह होती तो शायद मान जाते हम
बहुत जायज है तेरा ज़िक्र महफिल में उठा देना
अगर सबसे छुपाते अब तलक तो भूल जाते हम
अगर मिलते कदम तेरे, पता अपना बताते हम
उन्हें घर पे बुलाते और तुझको आजमाते हम
ghazal
तुम जिस कदर चाहोगे हम ढल जायेंगे
आओ ढूँढें आग की परछाइयां
कच्चे रिश्ते ख़ुद ब ख़ुद जल जायेंगे
कौन सा वादा है अपना मौत से
तुम कहो रुक जाओ, तो कल जायेंगे
कर के देखो रास्तों पे बंदिशें
फिर बंदिशों के पाँव निकल जायेंगे
रेशा रेशा रात खुलती जायेगी
रफ्ता रफ्ता रस्सी के बल जायेंगे
Thursday, 23 April 2009
खाली घडे जैसा
इक बूँद था
और मैं
किसी खाली घडे जैसा ..
मेरी बुनियाद में
मसलों की इंटें थीं लड़कपन से
उसे बचपन से ही महलों में
कुछ ज्यादा
थी दिलचस्पी,
मैं कंचों को जमीं पर खेलता था
उँगलियों से जब
वो बाहर
ताश के पत्ते सजा कर
दांव चलता था.........
बहुत ज्यादा बड़ा वो हो गया है
आजकल मुझसे
के मैं
अब बूँद हूँ
और वो
किसी खाली घडे जैसा .
सुलगी ..तो सुलगा कर देखेंगे
तो सुलगा कर देखेंगे
हम भी आग लगा कर देखेंगे
ज़ख्मों को सहला कर देखेंगे
लोहे को पिघला कर देखेंगे
सिस्टम से टकरा कर देखेंगे
हम भी दांव लगा कर देखेंगे
सुलगी........
........तो सुलगा कर देखेंगे
Wednesday, 15 April 2009
तब कहना
जब आवारा हो जाएगा तब कहना
जब घड़ियों में साढे बारह
हो जाएगा तब कहना
सूरज के सारे कारिंदे
जब कोड़े बरसाएंगे
धूप में थक कर जब वो बन्दा
सो जाएगा
तब कहना
मैं उस वक्त कहीं ए सी में
बैठे बैठे सुन लूँगा
गलोब्लैजेशन में गुलज़ार
रिंग
रिंगा
रिंगा
रिंगा
रिंग
रिंग
रिंगा
रिंगा
रिंगा
और कुछ पन्ने जरा सा khadkhada कर रह गए
और कुछ अल्फाज़ थे
जो लड़खड़ा कर रह
रिंग
रिंग
रिंगा
रिंगा
रिंगा
रिंग
रिंग
रिंगा
रिंगा
रिंगा
Tuesday, 31 March 2009
अजीब दूरी है
क्या करूंगा मैं आख़िर ,
कोई भी नहीं अपना
गैर भी नहीं कोई
एक अजीब दूरी है ..../
एक की रिहाई है
दस हजार गुम सुम हैं
बेजुबान होने के
सैकड़ों बहाने हैं /
कैसे कैदखाने हैं
जो हमें नहीं दिखते
उस मकान के पीछे /
कौन सी कहानी है
जो नहीं सुनी हमने
क्या हसीं वादे हैं
जिनको आजमाने से
टूटती हैं हड़तालें
क्या तलाश करती हैं
बस्तियां फसादों में
क्यूँ तमाम चेहरों पे
बेपनाह फुर्सत है
कौन अब सुने किसकी
कोई कुछ नहीं कहता
मैं जहाँ पे मेहमान हूँ
कोई शै नहीं रहता
आज इस रिहाई का
क्या करूंगा मैं आख़िर /
वो ही दोस्ती होगी
बिन कहे सुने कुछ भी
चल रहा है अफ़साना
अब कोई भी
अजनबी सा
वाकया नहीं होता
अब कभी भी मिलने में
हादसा नहीं होता,
आजकल यूँ मिलते हैं
हम बिना जरूरत के
जैसे
ना भी मिलने पे
कुछ कमी नहीं शायद,
अब हमारी बेफिक्री
का ये कैसा आलम है
तुम भी कुछ नहीं कहते
मैं भी कुछ नहीं कहता
बिन कहे सुने कुछ भी
चल रहा है अफ़साना
Monday, 30 March 2009
खुदा जाने
हमारे दम पे आख़िर कौन रौशन है/
यकीनन ,
मैं भी कुछ अनजान हूँ
अपनी जरूरत से ,
यकीनन ,
तुम भी हो पुर्जे
मिलों में कारखानों में /
कोई तो है
कि जो
हम सब की मेहनत का जुआरी है /
कहाँ किस मोड़ पर
इस जिंदगी से
जूझते हैं हम
कहाँ किसके लिए कोई पहेली बूझते हैं हम/
ये सब बातें
खुदा जाने
के इनकी क्या हकीक़त है,
के बस हम जानते हैं के
बहुत ग़मगीन है दुनिया ,
के इस दुनिया की सारी मुश्किलों के हल
खुदा जाने
तूफ़ान के रहते हुए
तुम जहाँ पर रुक गए थे
वो जगह चलने की थी
तुम जहाँ पर बुझ गए थे
वो सुबह जलने की थी
थक गए थे तुम जहाँ
थकना नहीं था उस जगह
उस जगह
फिर से उठानी थी
नज़र में रौशनी
औ
देखना था के उजाला
आपकी पहलू में है
तुम जरा सा थम गए थे देख कर तूफ़ान को
के और कुछ नीची पड़ेंगी रास्तों की अड़चनें
और कुछ समतल बनेगा
इस समंदर का सफर
पर हमेशा खौफ ही है
इस समंदर का,
कि जो
पार करना है तुम्हें
तूफ़ान के रहते हुए,
तूफ़ान में ही ये समंदर
सब हुनर देगा तुम्हें,
तुम जहाँ पर रुक गए हो
वो जगह चलने की है
Friday, 27 March 2009
Tuesday, 10 February 2009
तेरे बदन पे तिल
तो हमने कहा
के सुनो ......
कतार में रहो ,
अच्छे भले हो आदमी
आँखें खुली रखो ,
यूँ खामख्वाह के मत किसी खुमार में रहो ...............
तेरे बदन पे तिल कहाँ हैं
जानते हैं हम
अब तुम
हमारे काले कारोबार में रहो
सारे गुनाह खिल के तो गुलाब हो गए
अब
आज से
काँटों के इख्तियार में रहो
Sunday, 8 February 2009
धूम मचा कर चले गए
काफी देर तक्क़ल्लुफ़ में वो
चुप बैठे
पर आख़िर में
सन्नाटे से बाहर आए
धूम मचा कर चले गए/
चिट्ठी विट्ठी लिखते रहना
इतना ही बोला उनसे
दीवानों को
क्या सूझी
वो सब लौटा कर चले गए।
Saturday, 7 February 2009
धूम मचा कर चले गए
पहले तो सारा अफसाना
बतलाने बैठे
वो फिर
बात जबां तक आते आते
बात बना कर चले गए।
ऐसे चाँद सवालों पर वो
आँख नचा कर चले गए
चुप थे
फिर भी अनजाने में
शोर मचा कर चले गए
अंगडाई से पहले उनका
थोड़ा सा इठला लेना ,
उनको क्या मालूम
कहाँ वो
आग लगा कर चले गए।
सीधे साधे सब लम्हों को
वो
उलझा कर चले गए
आए तो कंधा देने पर जाने क्या मस्ती सूझी,
ढोल नगाडे लेकर बैठे
हंस कर गाकर चले गए
पहले थोडी आँख तरेरी
फिर झगडे......
मुस्काए फिर
फिर थोड़ा हौले से चौंके
फिर घबरा कर चले गए
Friday, 6 February 2009
के जितना ढूंढते हो तुम
के जितना ढूँढते हो तुम
उतना गुम नहीं हूँ मैं
बस कुछ नए हिस्सों में थोड़ा
बंट गया हूँ अब
अब भी रखता हूँ
नए वादे हथेली पे
अब भी नेजे पे सवालों के संभालता हूँ
अब ही तनहा चाँदनी में
खूब जलता हूँ
रोज जब तुम दस सवालों को उठाते हो
रोज मैं कुछ ख्वाब नन्हें
ढूंढ लाता हूँ
तुम जिन्हें मुश्किल बता कर रूठ जाते हो
मैं सौ दफा उन मुश्किलों में
सर उठाता हूँ
यहीं अक्सर
कहीं कुछ बीनता चुनता हुआ
देखो
यहीं मिल जाऊंगा मैं
जिंदगी बुनता हुआ देखो
जरा सा गौर से देखो
उफक के पास ही हूँ मैं
के जितना ढूंढते हो तुम
उतना गुम नहीं हूँ मैं
Thursday, 5 February 2009
Wednesday, 4 February 2009
अधफटे बम
पसरे हुए हैं हम
किसी उबाल की तरह ,
नए सवाल,
उठ गए थे ....
बीच बहस में
जिनका कि
लिस्ट में कहीं पे ज़िक्र नहीं था/
गणित के ऐसे खेल
जिनका कोई हल नहीं
ऐसे अजीब मेल
जिनका कोई कल नहीं
जैसे कि
सामने हों
तेरे घर की चौखटें
और रास्तों में
बम पड़े हुए हों अधफटे ;
जैसे कि
चीख कर उठें हों
एक साथ फिर
हम गिर पड़े हों
एक
निहत्थों की भीड़ में ,
पसरे हुए हों हम
किसी उबाल की तरह ....
Sunday, 1 February 2009
बीच नदी में साँस नहीं छोड़ा करते
अफसानों में
रौशन था मैं
चम-चम , चम -चम
एक वजह थी
दाँव लगा कर हम बैठे थे
एक वजह
मैं पानी को घोल रहा था
उन सब वजहों की रंगीनी गुम हो जाए
इस से पहले
मसलों को सुलझाना होगा
वो शफ्फाक अँधेरा तारी हो जाए
इस से पहले डॉट लगाना है अम्बर पे;
साँस उखड जाने से पहले खुल जाओ .....
दम है,
शायद
ये घबरा कर घुट जाए
अब भी सारे काम वहीँ हैं जस के तस
अब भी अपने हथियारों पे जीना है
अब भी टकराकर जाना है लहरों से
बीच नदी में साँस नहीं छोड़ा करते
थक कर अपनी राह नहीं मोड़ा करते
गर
जिन्दा
उस पार नदी के जाना है ..............
Friday, 30 January 2009
फॉर्म में ugly बहुत है face मेरा
इस वजह से फंस गया है केस मेरा
आदमी legal दिखूं कैसे
बताओ तुम !
नस्ल इक मुद्दा है UN के लिए
मैं जरा सा और ग्लोबल हो रहा हूँ ...........
इंडियन हूँ ,
या कोई नाइजीरियन हूँ ,
दोस्त कहता है मुझे
हल्का सा हंस के ....
नस्लवादी टिप्पणी का खामियाजा ,
और भी लोगों ने दुनिया में भरे हैं
खेल में भी ,
और कभी खिलवाड़ में भी,....
दोस्त भी भरता रहेगा खामियाजा .
औसतन लोगों से कम सुंदर हूँ मैं ,
जाओ ............
और जाकर बताओ अन्ना को (kofi annaan)
चुप करा देना कोई मसला नहीं है
रंग चेहरे का बहुत कुछ बोलता है
दूरिआं कितनीं हैं
और किस हद तलक .....
दरमियान ये कौन है हर शख्श के
के आदमी के देखने का कायदा
आज-कल भी
कई सदी पहले सा है.
वक्त
आज कल मेरे शहर ने जो बना रक्खा है मुझको,
दिख रहा होगा तुम्हें
पर वो
मेरा चेहरा नहीं है ,
मैं यहाँ उस वक्त से हूँ
जब यहाँ कोई नहीं था,
एक हैरत थी जो बढती जा रही थी दिन ब दिन
एक फुर्सत थी जो घटती आ रही थी हर तरफ़,
मेरेआगे ही तमाशे नस्ल के पैदा हुए,
मेरी आंखों में हजारों तीर हैं उस जंग के
जो लड़ी सबने मगर कोई नहीं जिन्दा रहा,
मैं यहाँ उस वक्त से हूँ
जब ज़मीं सबकी रही
मेरे आगे सैकड़ों फसलें उगीं और कट गयीं
मेरे आगे सैकड़ों नस्लें उगीं और बंट गयीं
मैंने अपनी उम्र का वो दौर देखा है यहाँ
जिसमें जर्रे से उठा है ये शहर
और एक दिन
आसमान छू के गिरा है
पत्थरों के फर्श पे
असल बात
ये जरूरतों की जो फेहरिस्त
दिखाते हो मुझे
इनमें क्या गैर जरूरी है, पता है हमको....
हमने खोले हैं सवालों को गठरिओं की तरह
हमने बस धूल हटा दी है असल बातों से..................
ये जो फैसले होते हैं अदालत में ,
ये जो डिग्रीयां बिकती हैं इश्तेहारों ,
ये जो अल्फाज़ चमकते हैं तितलिओं की तरह
ये जो की रोज छपा करते हैं अखबारों में,
ये सब पुर्जे हैं हवाओं में उड़ने के लिए
के ये पत्ते हैं फ़क़त छुपने छुपाने के लिए
के असल बात कहीं और ही ढकी है अभी ...
हमने जवाबों को तलाशा नहीं है और कहीं
हमने अल्फाज तलाशें हैं
नए मानी में;
हमने बस धूल हटा दी है असल बातों से
हमने बस चाँद हटाया है
हसीं रातों से......
Saturday, 17 January 2009
Thursday, 2 October 2008
डर की इस दीवार के बाहर ....
के मुझे तुम ढूंढ पाओगे
किसी वादी
या सहरा में ........................
के मैंने सौ नए रस्ते बना रक्खे हैं
उस जानिब
के मैंने मुट्ठियों में थाम रक्खा है
लगामों को
किसी भी दम
सफर को मैं निकल जाऊंगा सदियों तक,
के बोलो
आओगे !
मैं जा रहा हूँ एक कोहरे में
जहाँ कुछ भी नहीं dikhta /
के हाँ,
ये डर की इस दीवार के बाहर
का मंजर है
और मैंने
लौटने के वास्ते दर्रे नहीं ढूंढें
ke मैंने एक ऊँची वस्ल पे नज़रें नहीं रोकीं
के हमने ठोंक रखीं हैं
हजारों कील पे नजरें
के सदियाँ झूलती हैं
इन लकीरों पर खलाओं में
के हाँ,
ये डर की इस दीवार के बाहर
अंधेरे में
बहुत उलटी सलीबें हैं
लटकती झूलती देखो,
के इनपे ठोंक कर ख़ुद को अगर तुम आज्मोगे
तो मुमकिन है के मिल जायें
चलो ये भूल जाओ के मुझे तुम ढूंढ पाओगे
किसी वादी या सहरा में।
Thursday, 25 September 2008
खोखली बातों को भरने का मजा देखें
मेरी सब खोखली बातें
के जब तक
हम सफर में हैं
कोई तो राह चलनी है
तुम्हारे पास भी तकलीफ के काफ़ी बहाने हैं
जिन्हें तुम उँगलियों पर भी
गिना देती हो गुस्से में,
और जिनको
चुटकियों पर मैं बजाता हूँ बड़े मन से/
के अब इन
रोज़ के झगडों से हम
बस खेलते भर हैं
सफर ये रुक नहीं सकता है
इन छोटी दलीलों से
तुम्हें भी इल्म है इसका
मुझे भी जानकारी है .....
सफर में साथ हैं हम तुम
तो इतना तो यकीं भी है
के सूरज
ढल नहीं जायेगा
जल बुझ कर के कल परसों
जिसे अब हार कहते हैं
उसे तब जीत कह देंगे
के कुछ भी
तय नहीं है
अब तलक भी दरमियान अपने
किसे क्या नाम देना है
किसे क्या नाम देना है
के आओ
खोखली बातों को भरने का मजा देखें
के आओ
अपनी मर्ज़ी से गुजरने का मजा देखें
जो अंत तक परदे पे ठहरा हो
किसी बस ट्रेन या ऑटो या पैदल
जिस तरह से भी.......................
बहुत ज्यादा जलालत लोग थे कुछ
सह नहीं पाए
वो कुछ बेहतर तमाशे देखने की जिद में हैं शायद
कोई ऐसा करिश्मा जो कभी सदियों में मुमकिन हो
या शायद वो भी नामुमकिन,
जिन्हें शर्मो हया में बंद रखना था कुंवारापन
वो सब झेंप कर थोड़ा
हुए रुखसत वहाँ पर से
..................वहाँ पर से
जहाँ पर जंग जारी थी उनके पीछे
मैं उस बेशर्म बे गैरत की बातें करना चाहूँगा
जिसे कूचा गया और थूर कर फोड़ा गया पहले
अभी दो चार मिनटों में तमाशा खुलने वाला है
हमारे लंड पे बैठा हुआ मोटा सा कनगोजर
के समझो डेढ़ फुट लंबा
बहुत ही लिजलिजा चिकना......................
डर के वो लम्हे बहुत कुछ होंगे ऐसे ही
के जिन लम्हों में उनके हौसले टूटे या ना टूटे
ये उनका पर्सनल मुद्दा है छोडो ये कहानी तुम
के आख़िर तक टिके रहना भी इक अच्छी कहानी है
बहुत अच्छा फ़साना है कभी सुनने सुनाने को
मगर वो ही कहे जो अंत तक परदे पे ठहरा हो
Wednesday, 24 September 2008
hausala
किसी सुनसान बंजर में बिछा दूँगा कोई दरिया
और ऐसे ख्वाब कितने आ रहे हैं आज कल मुझको
तुम्हें कैसे बताऊँ
इन दिनों क्या बेकरारी है ...................
कभी जो लेट जाता हूँ अगर बिस्तर पे गलती से
तो मेरी आँख में कोई सवेरा बैठ जाता है
के पलकों पे उजाला आज कल कुछ कम नहीं होता
के शायद नींद कोई मिलावट हो गई होगी
तुम्हें कैसे बताऊँ दिन के मानी क्या हुए मेरे
तुम्हें कैसे बताऊँ किस गली से लौटता हूँ मैं
के मुझको सब बहुत मुमकिन सा लगता है मेरे भीतर
के मुझको सब बहुत मुमकिन सा लगता है मेरे भीतर।
उस तरफ़ आजाद हूँ
अब भी मुझको रोक लो
मुझसे सब कुछ साफ़ कहने की गुजारिश मत करो
मैं सुरीली नज़्म का छूटा हुआ इक लफ्ज़ हूँ
मैं कहूँगा, तो कहूँगा जोर से हर बात को
और भी हैं रास्तों में होश की परछाइयां
और इक दुनिया है मेरी
मैं जहाँ आजाद हूँ
और भी मेयार हैं बदले हुए मेरे कई
और भी कुछ ख्वाब हैं सुनसान में फैले हुए
क्या जरूरी है के हर इक चीज़ से पर्दा उठे
क्या जरूरी है के सब कुछ ठीक हो उस पार भी
मैं खुला तो साथ में खुल जायेंगे पत्ते कई
मैं खुला तो ज़िन्दगी खुल जायेगी हर छोर से
मैं सुरीली नज़्म को पढ़ दूँगा हर इक और से
इस तरफ़ बुलबुल हूँ मैं,
पर उस तरफ़ सैयाद हूँ
इस तरफ़ पेशी है मेरी ,
उस तरफ़ आजाद हूँ।
हमारा भी भरोसा
हम सच बताते हैं
जहाँ की बात उट्ठी है
वहाँ जाते हैं हम अक्सर,
गुजरते हैं बहुत फुर्सत से उन गलियों से कूचों से .....
बहुत तहजीब तो शायद नहीं है
हाँ मगर फिर भी .............
अब
इतनी भी नहीं नफरत
के क़त्लऐ आम हो ,
हाँ ठीक है....... के सर मिले हैं कई ठिकानों पे
और कई ठिकानों पर मिले हैं पाँव के जूते
मगर अब वो नहीं होंगे जो रहते थे वहाँ पहले
ना उनकी आत्मा होगी ना उनके जिस्म के टुकड़े
किसी गुमनाम फाइल में दबी हैं अस्थियाँ उनकी
हमारे पास
बस कुछ आंकड़े हैं कहने सुनने को
वहीँ से आए हैं हम
भाग कर भटके हुए .........
ये सब किस्से हमारी आँख के आगे हुए तो क्या
ये सब किस्से हुए
कहते हैं सुनते हैं सुनते हैं
हमारा भी भरोसा कीजिये हम सच बताते हैं।
थोड़ा मशविरा कर लें
अभी तो आसमानी रंग के परचम बनाने हैं
अभी तो आजमानी हैं हजारों ख्वाहिशें ऐसी
के जिनसे लौटने की कोई गुंजाईश नहीं होती
के पहले बैठ जायें हम जरा सा मशविरा कर लें
के किन मुद्दों पे हमको मोर्चा आगे बढ़ाना है
कहाँ तक दूर जाना है हमें इस रहे अव्वल पे
कहाँ पर झेंप जायेंगी हमारी सब्ज़ उम्मीदें
कहाँ पर जर्द हो जाएँगी साड़ी वादियाँ इक दिन
कहाँ पर तोड़ना होगा किसी चट्टान को
और फिर
कहाँ पर जोड़नी होगी किसी एहसास पे दुनिया
हमें सब सोचना होगा निकलने से बहुत पहले
के पहले बैठ जायें हम जरा सा मशविरा कर लें.
थोड़ा मशविरा कर लें
अभी तो आसमानी रंग के परचम बनाने हैं
अभी तो आजमानी हैं हजारों ख्वाहिशें ऐसी
के जिनसे लौटने की कोई गुंजाईश नहीं होती
के पहले बैठ जायें हम जरा सा मशविरा कर लें
के किन मुद्दों पे हमको मोर्चा आगे बढ़ाना है
कहाँ तक दूर जाना है हमें इस रहे अव्वल पे
कहाँ पर झेंप जायेंगी हमारी सब्ज़ उम्मीदें
कहाँ पर जर्द हो जाएँगी साड़ी वादियाँ इक दिन
कहाँ पर तोड़ना होगा किसी चट्टान को
और फिर
कहाँ पर जोड़नी होगी किसी एहसास पे दुनिया
हमें सब सोचना होगा निकलने से बहुत पहले
के पहले बैठ जायें हम जरा सा मशविरा कर लें.
Monday, 22 September 2008
painting for me.......
The indifference between nature of a being and menifestation of goodness is a point where the whole society is standing on a rock. The unshakable, well knitted, carefully designed slap on our cheeks. Ah........what a slap ! F*** them all, all those gaps we have between innocence and mastery. For me, my work is nothing but a cross section of these two worlds.
Untill you throw yourself out on the barren land, you can't imagine what hunger means. And that hunger is the origine of every calculation I scribble on my canvas.